फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गली से चौराहों तक मना भारत की जीत का जश्न

गली से चौराहों तक मना भारत की जीत का जश्न

Mon, 05 Jun 2017 02:35 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
गली से चौराहों तक मना भारत की जीत का जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न रविवार की रात गोरखपुर की गलियों से लेकर चौराहों तक मना। कहीं क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे फोड़े तो कहीं एक-दूसरे का मुंह मीठा कराके जीत की बधाई दी। शहर में कई स्थानों पर भारत माता की जय का उद्घोष भी हुआ।
चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान के साथ मुकाबले में भारत की जीत के लिए शहर में कई जगहों पर क्रिकेट प्रेमियों की ओर से पूजन अर्चन किया गया। दोपहर तक लोगों ने सारे काम निपटाकर टीवी पर नजरें गड़ा दीं। कई मोहल्लों में मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। जब बारिश से मैच में बाधा आई तभी लोग टीवी के सामने से उठे। इसके बाद जब मैच शुरू हुआ तो प्रशंसक तभी टीवी के सामने से उठे जब टीम इंडिया ने बाजी मार ली। कई प्रसंशक मोबाइल पर भी मैच का आनंद लेते देखे गए। रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और युवराज सिंह के हर चौके-छक्के पर तालियां बजती रहीं। इसी तरह जब-जब पाकिस्तान का विकेट गिरता रहा, प्रशंसक उछलते रहे। भारत की जीत के बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी गेट, गोलघर, चेतना तिराहा, असुरन चौक, मोहद्दीपुर, रुस्तमपुर समेत अन्य कई स्थानों पर लोग सड़क पर उतरकर जश्न मनाते नजर आए।
विज्ञापन


- प्रशंसकों ने कहीं फोड़े पटाखे, कहीं मिठाई खिला दी एक-दूसरे को बधाई

बेहतर ओपनिंग ने रखी जीत की नींव
भारतीय बल्लेबाजों की सधी शुरुआत ने जीत का राह तय कर दी थी। इंग्लैंड की पिच पर ओपनिंग पार्टनरशिप मायने रखती है। थोड़ा समय पिच पर बिताने के बाद पारी के अंत में बड़े शॉट खेलने की रणनीति ने जीत की आधारशिला रखी। बचा काम भारतीय गेंदबाजों ने कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रंजीत यादव, क्रिकेटर

हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन
भारतीय टीम ने खेल के हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में धुआंधार रन बने तो गेंदबाजों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। ग्राउंड पर टीम में बेहतर तालमेल नजर आया जो एक चैंपियन टीम में होना चाहिए।
- क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, एके पांडेय

विराट के हर छक्के पर झूमे हम लोग
विराट कोहली मेरे पंसदीदा क्रिकेटर हैं। बल्लेबाजी के दौरान उनके हर चौके-छक्के पर तालियां बजाकर हमने जश्न मनाया। चैंपियनशिप का आगाज बेहतर रहा है। उम्मीद है कि भारत ही चैंपियनशिप का विजेता बनेगा।

- सुधीर, क्रिकेट प्रेमी

पाकिस्तान से हार नहीं होती बर्दाश्त
भारत चैंपियनशिप जीते या ना जीते, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, मगर पाकिस्तान से हार बर्दाश्त नहीं होती। पाकिस्तान से मैच जीत लिया, मतलब हमारे लिए चैंपियनशिप भारत ने जीत ली।
- धीरज पांडेय, क्रिकेट प्रेमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed