{"_id":"5934753d4f1c1bd0168b45f8","slug":"14966101224-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी ने जारी की प्रवेश परीक्षाओं की आंसर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी ने जारी की प्रवेश परीक्षाओं की आंसर की
Updated Mon, 05 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रवेश परीक्षाओं की आंसर की जारी करने का निर्णय लिया है। अब हर दिन परीक्षा खत्म होने के बाद शाम को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ddugorakhpuruniversity.in पर आंसर की अपलोड कर दी जाएगी। इस क्रम में रविवार तक हुई छह विषयों (बी. कॉम, बीएससी कृषि, बीसीए, बीजे, एलएलबी तथा बीए) की परीक्षाओं की आंसर की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी गई है।
प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. अजेय गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चार दिन का समय दिया जाएगा। यदि उन्हें कोई समस्या नजर आती है तो वो यूनिवर्सिटी की मेल आईडी help.adm.ddu@gmail पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को स्क्रूटनी कराने का भी मौका दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर 15 से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। स्क्रू टनी के लिए 500 रुपये शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा। इसका परिणाम विद्यार्थियों को उनकी ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। वहीं पीजी प्रवेश परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं, जिसकी आंसर की शाम को वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
- परीक्षा खत्म होने के बाद शाम को वेबसाइट पर अपलोड होगी आंसर की