फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विवाहिता के लिए भगवान साबित हुआ छात्र

विवाहिता के लिए भगवान साबित हुआ छात्र

Sat, 20 Apr 2019 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता के लिए भगवान साबित हुआ छात्र
मुक्तिपथ के व्यवस्थापक ने धर्मेंद्र साहनी काे पुरस्कृत किया। - फोटो : amar ujala
बड़हलगंज। कहते है मरने वाले को बचाने वाला भगवान सरीखा होता है। बड़हलगंज में इंटर का छात्र धर्मेंद्र विवाहिता के लिए भगवान साबित हुआ। बड़हलगंज पुल से सरयू में जान देने के लिए कूदी विवाहिता को उसने अपनी जान की परवाह किए बगैर बचाया। क्षेत्र के लोग धर्मेंद्र के जज्बे और साहस को सलाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इलाके के सहड़ौली छपिया निवासी खोटने की बेटी काजल का विवाह गगहा के डेमुसा निवासी आनंद से हुआ है।
 
शुक्रवार की दोपहर काजल पैदल ही बड़हलगंज पुल पर पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोग शोर मचाने लगे। इस बीच वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी व इंटर के छात्र धर्मेंद्र साहनी अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगा दी और काजल को सकुशल बाहर निकाल लिया। धमेंद्र के साहस को सलाम करते हुए मुक्तिपथ के व्यवस्थापक और उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री महेश उमर ने उन्हें पुरस्कृत किया। उधर महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति के झगड़े से परेशान थी। बृहस्पतिवार की रात झगड़ा होने के बाद वह घर छोड़कर चली आई थी। पुलिस ने विवाहिता को उसके मायके वालों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed