फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लेते हैं शपथ, घर से बूथों तक पहुंचाएंगे परिवार

लेते हैं शपथ, घर से बूथों तक पहुंचाएंगे परिवार

Wed, 17 Apr 2019 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
लेते हैं शपथ, घर से बूथों तक पहुंचाएंगे परिवार
अपराजिता - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। अमर उजाला के ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स मुहिम’ के तहत मंगलवार को सरस्वती बालिका विद्यालय सूरजकुंड में मतदाता जागरूकता की पाठशाला लगी। शिक्षिकाओं ने बेटियों को मतदान की अहमियत को समझाया। कहा, भले ही आपमें ज्यादातर मतदाता न हों, मगर सभी के परिवार और पड़ोस में मतदाता जरूर हैं। सबको प्रेरित करें और मतदान केंद्र तक ले जाएं। इस तरह लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। छात्राओं ने इसकी और नारी गरिमा के सम्मान की अलख जगाने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

उप प्रधानाचार्य रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसी से अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकेगा। जनप्रतिनिधि अच्छा न रहा तो क्षेत्र का विकास ठप हो जाएगा। शिक्षिका अर्चना शुक्ला, कुसुम पांडेय, शालिनी दुबे और कालिंदी प्रकाश ने कहा कि जनप्रतिनिधि शिक्षित व योग्य होना चाहिए।
विज्ञापन

 

इनकी सुनिए

मतदान के दिन पहले वोटिंग करनी चाहिए और उसके बाद कोई और काम। सभी के मतदान करने से लोकतंत्र और मजबूत होगा। इससे देश भी मजबूत होगा।
-जया तिवारी, कक्षा-12

अपने मताधिकार का प्रयोग सबको करना चाहिए। बगैर किसी प्रलोभन या दबाव के जनप्रतिनिधि का चयन करना चाहिए। देश के विकास के लिए ये जरूरी है।
-निकिता त्रिपाठी, कक्षा-12

वोट उसे दिया जाए, जो हमारे भविष्य को संवारें। रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर दिलाए ताकि शिक्षित युवाओं को आसानी से रोजगार हासिल हो सके।
-रीतिका, कक्षा-12

हर नागरिक को संविधान ने मतदान का अधिकार दिया है। ताकि लोग अपनी पसंद के जनप्रतिनिधि और सरकार चुन सकें। इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
सोनाली कुमारी, कक्षा-12
 

इनका मिला सहयोग

प्रधानाचार्य डॉ. सरोज तिवारी, डॉ. रश्मि सरकारी, अलका सिन्हा, शालिनी सिंह, अनामिका शर्मा, रंजना चौबे, विनीता सक्सेना, भारती यादव, अनुराधा त्रिपाठी, शांति, प्रतिभा श्रीवास्तव, नेहा गुप्ता, सरिता सिंह, चित्रा श्रीवास्तव, शिवांगी सक्सेना, दीपा श्रीवास्तव, अंजली पांडेय, प्रीति चौधरी, संध्या श्रीवास्तव, ममता पांडेय, विभा सिंह, सुजाता श्रीवास्तव, तृप्ति सिंह, हनुमान, अंतिमा शुक्ला, सीमा मिश्रा, संध्या उपाध्याय, प्रतिभा तिवारी, विरेंद्र मिश्रा, अंकिता मिश्रा, ममता त्रिपाठी, प्रज्ञा सिंह, मैसरा हुसैन, अर्चना पाठक, रीतिमा पाठक, आकांक्षा द्विवेदी, ज्योति श्रीवास्तव, सावित्री सिंह, नम्रता पांडेय, सुभ्रा और स्वर्णलता पांडेय ने आयोजन में विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed