{"_id":"5c797cf9bdec223c46439ab1","slug":"141551465721-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ से एम्स की ओपीडी में भगदड़, गिरने से कई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ से एम्स की ओपीडी में भगदड़, गिरने से कई जख्मी
Sat, 02 Mar 2019 12:12 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
एम्स की ओपीडी में शुक्रवार की सुबह पंजीकरण कराने के लिए भीड़ उमड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एम्स की ओपीडी में शुक्रवार की सुबह पंजीकरण कराने के लिए भीड़ उमड़ी। गेट खुलते ही भीड़ अनियंत्रित हो गई। इससे भगदड़ मच गई। इसमें कुछ महिलाएं, मरीज, तीमारदार और पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। भीड़ को संभालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
जबसे एम्स की ओपीडी शुरू हुई है, पंजीकरण कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को व्यवस्थित करने में जब एम्स के गार्ड असहाय दिखने लगे तो यहां की व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस तैनात करनी पड़ी। इससे पहले पंजीकरण कराने के दौरान ज्यादा भीड़ के बीच गुरुवार और बुधवार को भी हंगामा हुआ था। शुक्रवार सुबह चार बजे से ही मरीजों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गयी थी। जो एम्स के मुख्य गेट से जीआरडी गेट तक पहुंच गयी। सुबह आठ बजे जैसे ही एम्स का मुख्य गेट खोला गया, लोगों की भीड़ ओपीडी की तरफ दौड़ पड़ी। इसके चलते महिला मरीज रीता जायसवाल, माला सिंह, ममता आदि गिरकर चोटिल हो गईं। जबकि चौकी इंचार्ज (इंजीनियरिंग कालेज) अजीत प्रताप सिंह के भी भीड़ की धक्कामुक्सी से चोट आई है। इनके अलावा कई तीमारदारों को भी छिटपुट चोटें आईं।

चार एसआई समेत 17 आरक्षी रहे तैनात
कैंट इंस्पेक्टर रवि राय के मुताबिक शुक्रवार को करीब नौ हजार लोगों की भीड़ रही। एम्स में पंजीकरण के लिए लग रही भीड़ को संभालने के लिए शुक्रवार को वहां तीन पुरुष एसआई, एक महिला एसआई, तीन महिला आरक्षी और 14 पुरुष आरक्षियों को तैनात किया गया था। सुबह थोड़ा अफरातफरी का माहौल हुआ था, लेकिन पुलिस टीम ने इसे काबू कर लिया।
विज्ञापन