{"_id":"5c66ef39bdec2209fa31e888","slug":"141550249785-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य केंद्र में तब्दील होंगे 60 उप स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य केंद्र में तब्दील होंगे 60 उप स्वास्थ्य केंद्र
Fri, 15 Feb 2019 10:26 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
health tips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें नजदीकी केंद्र पर ही उपचार मिल सकेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिले की 60 (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ) पीएचसी-सब सेंटर को उच्चीकृत कर आरोग्य केंद्र (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) बनाने की कवायद में जुुट गया है। क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, एएनएम व पुरुष कार्यकर्ता आरोग्य केंद्र की टीम का हिस्सा होंगे। इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में 30 वर्ष से अधिक के लोगों का फैमिली फोल्डर (सीबैक- कम्युनिटी बेस्ड असिस्मेंट चेकलिस्ट) तैयार कर उक्त क्षेत्र में सामान्य गैर संचारी रोग डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, ओरल, सर्वाइकल व स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग, रेफरल के मरीजों का परीक्षण कराने में सहयोग करेंगी।
केंद्र को बेहतर करने के लिए सीएचसी, जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज से भी जोड़ा जाएगा। राज्य स्वास्थ्य मिशन के निदेशक पंकज कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार हर आरोग्य केंद्र पर एक चिकित्सा अधिकारी, एक स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एक लैब असिसटेंट/ लैब टेक्नेशियन तैनात किए जाएंगे। डीसीपीएम मानबहादुर ने बताया कि प्रथम चरण में बांसी ब्लॉक के रैना जोत, कोड़ारी, सूजा राजा, मऊ, भनवापुर ब्लॉक के पठकौली नानकार, भरवटिया, बर्डपुर के धरमपुर, दूल्हा सौहमाली, ककरहवा, नारकोल, मोहनाजोत, डुमरियागंज के अजगरा, डुमरियागंज, जोगिया के बभनी, कटहना, महला, मसिना, कड़जहवा, केवटलिया, टड़िया, खेसरहा के रिठिया बाजार, कड़जा, लोटन के बनिया डीह, हरिबंशपुर, नौगढ़ के कोडरा ग्रांट, बड़गो राजा, उस्का के पकड़ी, साजआनी, महुलानी, सरौली सब सेंटर एवं 10 ब्लॉक के 20 पीएचसी को आरोग्य केंद्र में बदला जा रहा है। पहले चरण का काम फरवरी के अंतिम में पूरा होकर 30 केंद्र चालू हो जाएंगे। जबकि शेष 30 पर मार्च के बाद सुविधाएं मिल सकेंगी। आरोग्य केंद्र पर मानसिक स्वास्थ्य, नेत्र, नाक, कान, मुख, वृद्धावस्था संबंधी प्राथमिक सेवाएं एवं आकस्मिक ट्रामा की सेवा बाद में जोड़ी जाएंगी।
केंद्र पर होंगी 12 प्रकार की जांच
आरोग्य केंद्र पर मरीज हीमोग्लोबिन, टीएलसी/डीएलसी, पेरिफेरल स्मेयर, ब्लड ग्रुपिंग, मूत्र द्वारा गर्भ की जांच, यूरिन डिपेस्टिक द्वारा (अल्बोमिन एवं ग्लूकोज की जांच) ब्लड ग्लूकोज- ग्लूकोमीटर, मलेरिया की जांच हेतु स्लाइड बनाना, रैपिड डायग्नोस्टिक किट द्वारा, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, मलेरिया, कालाजार आदि का रैपिड टेस्ट, रैपिड सिफलिस टेस्ट, टायफाइड टेस्ट, हेपेटाइसिस टेस्ट, बलगम जांच के लिए सैंपल एकत्र करना एवं माइक्रोस्कोप से जांच करा सकेंगे। जबकि कुछ चीजों के सैंपल सीएचसी, जिला अस्पताल भेजकर जांच कराया जाएगा।
विज्ञापन
आरोग्य केंद्र में परिवार नियोजन, गर्भ निरोधन सेवाएं एवं अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सहित तमाम सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, रेफरल एवं फालोअप की सुविधा भी केंद्र पर दी जाएगी।
डॉ. आरके मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी