{"_id":"5c51e78cbdec224b6e139b43","slug":"141548871564-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों के लिए जिला पंचायत सदस्यों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों के लिए जिला पंचायत सदस्यों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारों के लिए जिला पंचायत सदस्यों ने किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अपने अधिकारों के लिए जिला पंचायत सदस्यों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य संघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने 12 सूत्री मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी एएसडीएम को सौंपा।
जिला पंचायत सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में सदस्य सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारों के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष का कहना था कि राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत विकास कार्यों के लिए जारी धनराशि में से 25 प्रतिशत की कटौती कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, भत्ते के रूप में की जा रही है। इससे जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्तावित विकास कार्यों को कराने में धन की कमी पड़ जाती है। उन्होंने जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी मानदेय दिए जाने की मांग की। साथ ही जिला पंचायत सदस्यों को भी जिला पंचायत क्षेत्र विकास निधि के रूप में एक करोड़ रुपये प्रतिवर्ष विकास के लिए जारी किए जाने की भी मांग की।
मोहम्मद अहमद ने कहा कि जिस प्रकार सांसद व विधायक को पेंशन व क्षेत्र भ्रमण भत्ता मिलता है, उसी तर्ज पर जिला पंचायत सदस्यों को भी भत्ता मिलना चाहिए। इसके अलावा राजमार्गों पर टोल टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती के लिए 73 वां संविधान संशोधन पूर्ण रूप से लागू किए जाने सहित अन्य मांगें भी पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में इसहाक अंसारी, जाहिद अली, संजय कुमार, संजय यादव, वीरेंद्र, गयासुद्दीन, अर्जुन चौधरी, अवधेश, राजेश पहलवान, जुबेर अहमद, मुकेश कुमार, हरिदास निषाद, प्रमोद कुमार, राजेंद्र यादव, जब्बार अली, बलराम यादव आदि शामिल रहे।