फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बैंक अधिकारियों की हड़ताल आज, रैली निकालेंगे

बैंक अधिकारियों की हड़ताल आज, रैली निकालेंगे

Fri, 21 Dec 2018 01:08 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Fri, 21 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों की हड़ताल आज, रैली निकालेंगे
bank strike
गोरखपुर। वेतन बढ़ोतरी समेत पांच मांगों के लिए ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी आज हड़ताल करेंगे। रैली भी निकाली जाएगी। इससे पहले एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम को बैंक अधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। जो एसबीआई मुख्य शाखा से शुरू होकर विजय चौराहा, गोलघर, चेतना तिराहा, कचहरी चौराहा होते हुए वापस मुख्य शाखा पर खत्म हुआ।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला सचिव पांडेय सुशीत कुमार ने कहा कि शुक्रवार को एसबीआई की मुख्य शाखा से रैली निकाली जाएगी। एसोसिएशन के जोनल सेक्रेटरी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि बैंक के स्केल एक से स्केल सात तक के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का हर पांच साल पर वेतन पुनरीक्षित होता है, लेकिन यह लंबे अर्से से नहीं किया गया है। अब सरकार ने नया आदेश निकाला है कि सिर्फ स्केल तीन तक ही वेतन पुनरीक्षित होगा। एसोसिएशन इस मनमानी व्यवस्था का विरोध कर रहा है। इस दौरान एमपी कश्यप, दीपक चौधरी, अंकित शर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत कुमार मिश्रा, शंभूनाथ झा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राजकपूर, अखिलेश कुमार सिंह, शिवनंदन सहाय एवं विजया बैंक, इंडियन बैंक व इलाहाबाद बैंक के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed