फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   योगी के बयान का गलत मतलब निकाला गया: डॉ. महेंद्र

योगी के बयान का गलत मतलब निकाला गया: डॉ. महेंद्र

Fri, 30 Nov 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 30 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
योगी के बयान का गलत मतलब निकाला गया: डॉ. महेंद्र
महेन्द्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि राजस्थान के चुनाव प्रचार में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान से संबंधित बयान का गलत मतलब निकाला गया। मुख्यमंत्री ने रामराज्य की बात कही थी। उनका कहना था कि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब, वंचित तक पहुंचना चाहिए। इसी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और हनुमान का जिक्र भी कर दिया। मुख्यमंत्री खुद योगी हैं। उन्हें भगवान या फिर धर्म के सम्मान के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यहां गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों से आए भाजयुमो कार्यकर्ताओं की युवा संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की इच्छा है अयोध्या भव्य राम मंदिर बने। सुप्रीमकोर्ट में जनवरी से सुनवाई होगी। इसका इंतजार किया जा रहा है। मंदिर निर्माण की संभावना के और भी रास्ते हो सकते हैं। संभावनाएं अनंत हैं। भाजपा की कार्यकारिणी में राम मंदिर एजेंडा था। अब भी है और आगे भी रहेगा। भाजपा विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। देश को आगे बढ़ाने काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।
विज्ञापन

वे गठबंधन करें हम जनगठबंधन में लगे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के गठबंधन से कोई डर नहीं है। भाजपा ने जनगठबंधन किया है। कमल संदेश यात्रा निकालकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा चुकी हैं। एक से 15 दिसंबर के बीच हर विधानसभा क्षेत्र में 150-150 किलोमीटर की पदयात्रा निकलेगी। इसके जरिए जनता को सरकार के कामकाज की जानकारी दी जाएगी। नए साल में कमल ज्योति कार्यक्रम होगा। 26 जनवरी को पार्टी के नेता जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों के घर जाएंगे। वहां कमल ज्योति जलाकर सहयोग की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed