{"_id":"5bf851d4bdec2241bb51cd3a","slug":"141543000532-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्वदेश दर्शन’ से बदलेगी गोरखनाथ-देवीपाटन मंदिर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्वदेश दर्शन’ से बदलेगी गोरखनाथ-देवीपाटन मंदिर की सूरत
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर और बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर जल्द ही पर्यटन विभाग के नक्शे पर नजर आएंगे। दोनों आध्यात्मिक धरोहरों के कायाकल्प के लिए प्रधानमंत्री सलाहकार समिति की टीम ने गुरुवार को मुआयना किया। टीम रिपोर्ट संस्कृति मंत्रालय को भेजेगी। इसके बाद जीर्णोद्धार के लिए 25 करोड़ की राशि स्वीकृत होगी।
स्वदेश दर्शन योजना के तहत पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की दोनों मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संस्तुति मिल चुकी है। पर्यटन विभाग ने गोरखनाथ मंदिर के लिए 16 करोड़ और देवीपाटन मंदिर के लिए नौ करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया है।

ये सुविधाएं बढ़ेंगी
टीम ने इन धरोहरों पर पेयजल, टॉयलेट ब्लॉक, एटीएम वाटर, टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, सीसीटीवी कैमरा, यात्री शेड, इंटरलाकिंग और साइनेज की सुविधा बढ़ाने के लिए विमर्श किया।
विज्ञापन