{"_id":"5bdca42abdec227eda03134a","slug":"141541186602-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की चाकू मारकर हत्या
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कैंट के गोपलापुर यादव टोला में शुक्रवार की रात नौ बजे सिपाही धर्मेंद्र कुमार यादव (28) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सिपाही की हत्या की खबर पाते ही सीओ कैंट प्रभात राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोप पड़ोस में रहने वाले युवक पर है। आरोपी फरार है। पुलिस उसके घर की महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सहजनवां के सीहापार हाल्ट के मूल निवासी धर्मेंद्र बस्ती जिले में तैनात थे। गोपलापुर में वह करीब एक साल से किराए का मकान लेकर रहते थे। शुक्रवार की शाम उनके एक मित्र भी घर आए थे और पड़ोसी से किसी बात पर विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद घर में खाना खा रहे सिपाही पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।
शरीर के अलावा पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मृतक सिपाही के पिता राम मिलन भी पुलिस विभाग में है और वर्तमान में महराजगंज जिले में तैनात हैं।