{"_id":"5bc36f4cbdec2269ac7edb9e","slug":"141539534668-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित और युक्ता को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित और युक्ता को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
कुलपति प्रो एसएन सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का पुरस्कार दिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एमएमएमयूटी में चल रहे टेकसृजन के अंतिम दिन रविवार को ओवरऑल परफारमेंस के आधार पर अमित यादव को एरोन डी टेक सृजन एवं युक्ता को अरिस्टा डी टेक सृजन चुना गया। दोनों को कुलपति प्रो एसएन सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का पुरस्कार दिया। समापन समारोह में सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को कुलपति ने नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया।
छात्र क्रिया कलाप परिषद के तहत आईईईई एवं एसएई की विश्वविद्यालयी टीम की ओर से कराए जा रहे इस महोत्सव में रविवार को हुए जंकयार्ड वॉर्स में टीम पावर सीकर्स को विजेता घोषित किया गया। टीम पावर सीकर्स में आनंद गुप्ता, अंकुर सिंह, अविनाश शंकर यादव, विपुल यादव, अंकित गुप्ता व सुधांशु रंजन सिंह शामिल रहे। एल टाइरो यानी कबाड़ से बने उपकरण से लंबी दूरी तक गेंद फेंकने वाली प्रतियोगिता की विजेता सिद्धार्थ श्रीवास्तव की टीम रही। इसमें सिद्धार्थ के साथ अर्पण बंसल व शोभित गुप्ता शामिल थे।
तकनीकी ज्ञान की परीक्षा के लिए एब इनीशियो प्रतियोगिता हुई, इसमें सुरभि राव, नेहा यादव, श्रद्धांजलि यादव, सौम्या मिश्रा व गुंजलता राय की टीम को विजेता घोषित किया गया। आनलाइन हिंट क्लू पर आधारित प्रतियोगिता एनिग्मा में प्रवीण पांडेय विजेता रहे। वायर्ड रोबाटिक्स में प्रथम पुरस्कार कविता, सार्थक श्रीवास्तव एवं सुधांशु मिश्रा की टीम ने जीता। ब्रिजकृति का प्रथम पुरस्कार सत्यानि राजनंदा ने जीता। उन्होंने आइसक्रीम स्टिक्स से बने पुल से 77 किलो का वजन उठाया।
विज्ञापन
द्वितीय पुरस्कार सर्वेश कुमार एवं विष्णु सिंह की टीम को मिला। वर्ल्ड पार्लियामेंट में संयुक्त राष्ट्र का सजीव प्रकरण प्रस्तुत करने वाले अमन सिंह यादव एवं अदिति सिंह की टीम को विजेता घोषित किया गया। तकनीकी परिषद के छात्र अध्यक्ष एकांश बाजपेई एवं शताक्षी दूबे ने सभी मौजूद दर्शकों एवं विशिष्ट अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।