{"_id":"5b7b150542c792466578b612","slug":"141534792965-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी में होगी 55 शिक्षकों एवं 34 कर्मचारियों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी में होगी 55 शिक्षकों एवं 34 कर्मचारियों की भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
teacher shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 55 एवं कर्मचारियों के 34 पद शासन ने सृजित किए हैं। इसके अलावा एक पद विधि अधिकारी, 23 पद जूनियर लैब टेक्निशियन (जेएलटी) तथा 10 पद कंप्यूटर ऑपरेटर कम ऑफिस असिस्टेंट के भी सृजित हुए हैं। इन पदों तैनाती आउटसोर्सिंग के जरिये की जाएगी। सोमवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन को पद सृजन संबंधित शासन के निर्देश मिले हैं। भारी संख्या में पदों के सृजन पर कुलपति प्रो श्रीनिवास सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
बीटेक और एमसीए के पाठ्यक्रम को बेहतर ढंग से संचालित कराने के लिए कुलपति ने शिक्षक एवं कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर शासन से पद सृजन की मांग की थी। इसी सिलसिले में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी। शासन स्तर से स्वीकृत पदों में बीटेक एवं एमसीए के लिए कुल 19 पद सृजित किए गए हैं जिसमें एक प्रोफेसर एवं 18 आसिस्टेंट प्रोफेसर तथा एमटेक के लिए स्वीकृत 36 पदों में 12 प्रोफेसर, 12 एसोसिएट प्रोफेसर तथा 12 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हैं।
वर्तमान में 122 शिक्षकों के पद बीटेक पाठ्यक्रम के लिए हैं जिसमें से 91 पद भरे हुए हैं। नये पदों को जोड़कर अब यूनिवर्सिटी में कुल 177 शिक्षकों के पद हो जाएंगे। कुलपति प्रो वीके सिंह ने बताया कि नवसृजित शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों के विभिन्न विभागों में शिक्षण भार के हिसाब से बंटवारा के लिए अधिष्ठाता संकाय की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया गया है। नये पदों पर नियुक्ति से पठन-पाठन को प्रभावी बनाने में काफी मदद मिलेगी। शासन के इस फैसले से शिक्षक, कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।