फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महाद्रव्य से योगी ने किया रुद्राभिषेक

महाद्रव्य से योगी ने किया रुद्राभिषेक

Wed, 14 Feb 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 14 Feb 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
महाद्रव्य से योगी ने किया रुद्राभिषेक
गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाशिवरात्रि पर विशेष अनुष्ठान करने के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। गुरु गोरखनाथ के दर्शन के बाद मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में 25 लीटर महाद्रव्य से भगवान भोले का महाभिषेक शुरू किया।
विज्ञापन


मठ पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी समेत 11 वेदपाठी ब्राह्मण अनुष्ठान में शामिल रहे। इससे पहले सीएम योगी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव प्रचार से शाम पांच बजे सीधे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में स्नान-ध्यान के बाद मठ में स्थित शक्ति मंदिर में महामंत्रों से रूद्रमहाभिषेक किया। मठ के पुरोहित के मुताबिक 11 लीटर दूध, 5 लीटर गंगाजल, दही, घी, गुण, मधु, 5 लीटर गन्ने का रस, 5 लीटर कुश के रस, 1.25 लीटर दूब के रस से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। कुल 25 लीटर महाद्रव्य का इस्तेमाल करते हुए 2:30 घंटे तक अनुष्ठान चला।
विज्ञापन


मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि गोरक्षपीठाधीश्वर बीते वर्षों में सार्वजनिक रूप से गोरखनाथ मंदिर में स्थित भगवान शिव की प्रतिमा पर महाभिषेक का कार्यक्रम करते रहे हैं। इस बार यह अनुष्ठान दर्शनार्थियों की भीड़ और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर मठ के भीतर हुआ। अनुष्ठान मठ पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. रोहित मिश्र, रंगनाथ त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे आदि वेदपाठी ब्राह्मण ने संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसरोवर मंदिर और पितेश्वरनाथ भी जाएंगे
अधियारी बाग रामलीला मैदान के पास स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में भी योगी आदित्यनाथ भगवान शंकर की आराधना के लिए जाएंगे। मंदिर के महंत योगी प्रेमनाथ ने बताया कि बुधवार की सुबह योगी मानसरोवर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने आएंगे। यहां मेला भी लगता है। गोरक्षपीठाधीश्वर यहां हर वर्ष जलाभिषेक के लिए आते रहे हैं। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ पीपीगंज के भरोहिया गांव स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में भी जलाभिषेक करने जाएंगे। मंदिर के पुजारी गोपी बाबा ने बताया कि मुख्यमंत्री के बुधवार को यहां आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed