फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   क्रिकेट मैच से दो पूर्व प्रोफेसरों को किया याद

क्रिकेट मैच से दो पूर्व प्रोफेसरों को किया याद

Sat, 27 Jan 2018 10:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 27 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच से दो पूर्व प्रोफेसरों को किया याद
क्रिकेट - फोटो : demo pic
गणतंत्र दिवस पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिवार ने जनरल सर्जरी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी जीना और मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. एनबीएस सरकारी को अलग अंदाज में याद किया। इनकी स्मृति में कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों की मिलीजुली टीम के बीच टी-20 मैच खेला गया। रोमांचक मैच में बीआरडी ब्लू ने बीआरडी रेड को 12 रन से हराया। इस मौके पर दोनों शिक्षकों के परिवार वाले मौजूद रहे।
विज्ञापन


टॉस जीत कर ब्लू टीम के कप्तान मेजर डॉ. एमक्यू बेग ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। डॉ. सैफी के 44 गेदों पर 59 रन की तेजतर्रार पारी से ब्लू टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 134 रन बनाए। जवाब में उतरी रेड टीम की शुरुआत कोई खास नहीं रही। लेकिन मध्यमक्रम के बल्लेबाजों ने मैच को रोमांचक बना दिया। डॉ. अकरम के 20 और डॉ. संदीप के 34 रनों की मदद से रेड टीम 122 रन बना सकी। अंतिम ओवरों में ब्लू टीम के गेंदबाज डॉ. शाहनवाज ने तीन विकेट झटककर मैच का रुख बदल दिया। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


सर्जन इलेवन ने फिजिशियन इलेवन को हराया
गणतंत्र दिवस पर सर्जन इलेवन और फिजिशियन इलेवन के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया। इस मैत्री मैच को सर्जन इलेवन ने छह विकेट से जीता।
सर्जन इलेवन के कप्तान डॉ. राजेश यादव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। सर्जन टीम के गेंदबाज डॉ. अबरार की गेंदबाजी के सामने फिजिशियन इलेवन के बल्लेबाज टिक न सके। डॉ. अरुण के अर्धशतक की मदद से फिजशियशन इलेवन ने 112 रन बनाए। जवाब में सर्जन इलेवन के डॉ. संदेश श्रीवास्तव (40 रन) ने डॉ. अब्बास रिजवी के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी की और 16वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed