{"_id":"5a1c43af4f1c1bc5758b5826","slug":"141511801775-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने बीआरडी का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने बीआरडी का निरीक्षण किया
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीमारदारों ने की गार्डों के अभद्र होने की शिकायत
अतिरिक्त महानिदेशक चिकित्सा-शिक्षा ने बीआरडी का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग की बेहतरी की कड़ी में सोमवार को एक बार फिर अतिरिक्त महानिदेशक चिकित्सा-शिक्षा डॉ. जीके अनेजा बीआरडी पहुंचे। उन्होंने बालरोग विभाग और इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद प्राचार्य के साथ बैठक भी की। निरीक्षण के दौरान तीमारदारों ने गार्डों की ओर से की जा रही अभद्रता की शिकायत की। वार्ड में दरवाजे टूटे देखकर भी वह नाराज हुए।
हालांकि अतिरिक्त महानिदेशक को इंसेफेलाइटिस वार्ड की व्यवस्था पहले की तुलना में बेहतर मिली। डॉक्टरों से मरीजों की बाबत जानकारी ली। मौतों के आंकड़ों में गिरावट देखकर उन्हें शाबासी भी दी। इसके साथ ही निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही न होने पाए। वार्ड में साफ-सफाई समेत मरीज के साथ एक तीमारदार रहने की व्यवस्था का पालन कराने का भी निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ प्राचार्य डॉ. पीके सिंह और वार्ड 100 के नोडल अधिकारी डॉ. भूपेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे।