{"_id":"59edfbb14f1c1b78548b8a17","slug":"141508768689-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल बाद गोरखपुर में होगी क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल बाद गोरखपुर में होगी क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ की ओर से इस बार क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी के आयोजन की जिम्मेदारी गोरखपुर को सौंपी गई है। गोरखपुर को यह जिम्मेदारी चार साल बाद मिली है। ये प्रदर्शनी 12 फरवरी को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अमृता कला वीथिका में लगाई जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी अपने छायाचित्र 20 नवंबर तक गोरखपुर यूनिवर्सिटी के ललित कला विभाग में जमा करा सकते हैं। तीन सर्वश्रेष्ठ कृतियों को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
ललित कला एवं संगीत विभाग की हेड तथा प्रदर्शनी की संयोजक डॉ. ऊषा सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी के लिए दो चरणों में चयन प्रक्रिया होगी। कलाकार अपनी कृतियां (6 गुणा 6, 7 गुणा 5 इंच) की साइज में 20 नवंबर तक यूनिवर्सिटी के ललित कला एवं संगीत विभाग में जमा करा सकते हैं। प्रथम चरण में चयनित छायाचित्रों का मूल चित्र (6 गुणा 6 फीट तथा 3 गुणा 3 गुणा 2 फीट) दूसरे चरण केे लिए 20 दिसंबर तक यूनिवर्सिटी के ललित कला विभाग में जमा कराना होगा। फाइनल छायाचित्रों की प्रदर्शनी अमृता कला वीथिका में लगाई जाएगी।