{"_id":"59d7da8e4f1c1bc9678b4722","slug":"141507318414-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल लीग में बांसगांव विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल लीग में बांसगांव विजयी
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
रीजनल स्टेडियम में फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए मैच में टाउन क्लब बांसगांव ने युनाइटेड चांस क्लब को हराया। दूसरे मैच में बेलवार और मोतीहारी की टीमें बराबरी पर रहीं।
शुक्रवार को पहला मैच युनाइटेड चांस क्लब और टाउन क्लब बांसगांव के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर रही। दूसरे हाफ के 30वें मिनट में टाउन क्लब बांसगांव के एजाज अहमद ने विजयी गोल दाग दिया। तीन अंक हासिल कर बांसगांव की टीम अगले चक्र में पहुंच गई। दूसरा मैच आदर्श क्लब बेलवार और नर्वदा स्पोर्ट क्लब मोतीहारी के मध्य खेला गया। दोनों टीमें बराबरी पर रही। एक-एक अंक से टीमों को संतोष करना पड़ा। निर्णायक मंडल में ओपी सिंह, विकास, रतन सिंह, अमरनाथ रहे।