{"_id":"59c93ed14f1c1baf538b45e0","slug":"141506361041-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं में मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। इस दौरान सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। उधर, डुमरियागंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं भी सीडीपीओ कार्यालय पर तालाबंद कर धरना दिया। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में धरने को दौरान वक्ताओं ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सम्मान जनक मानदेय दिलाने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद 17 जुलाई को संगठन के पदाधिकारियों ने इसे लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की, मगर अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 17 अगस्त को लखनऊ के जीपीओ पार्क में धरना देते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। बावजूद कोई निर्देश नहीं जारी किया गया। यह आंगनबाड़ी कर्मचारियों व सहायिकाओं के प्रति उपेक्षा को जाहिर कर रहा है। महंगाई के इस दौर में न्यूनतम मानदेय पर कार्य कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान भी न मिलना निंदनीय है। यह आंदोलन तब तक नहीं थमेगा, जब तक मांग पूरी नहीं होती। अगर सरकार ने शीघ्र ही कोई कदम नहीं उठाया तो प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रभावती देवी, जरीना खातून, मकबूल आलम, किरन गुप्ता, पूनम त्रिपाठी, शिमला मौर्य, किरन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं डुमरियागंज में ब्लाक अध्यक्ष बिंद्रावती पांडेय के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान डॉ. शीष कुमार गौतम, राधिका देवी, किरन श्रीवास्तव, कमलावती, गीता देवी, उर्मिला देवी, नुजहत फातिमा, मुनिया देवी, शकुंतला, जाकिया बेगम, मायादेवी, प्रमिला, शोहरती देवी, संध्या, अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन