फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रिपोर्ट न दिखाने पर कानूनगो से भिड़ा सभासद

रिपोर्ट न दिखाने पर कानूनगो से भिड़ा सभासद

Thu, 21 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट न दिखाने पर कानूनगो से भिड़ा सभासद
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट के एसएलएओ ऑफिस में गुरुवार शाम तीन बजे गोपनीय रिपोर्ट न दिखने से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ता व सभासद रजिस्टार कानूनगो से भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान फाइल छीनने की कोशिश की गई और कानूनगो का हाथ भी मरोड़ा गया। अन्य कर्मचारियों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित ने मामले की मौखिक सूचना एसडीएम को दे दी है। निकाय चुनाव को लेकर रैपिड सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। उसका नगर पंचायत के राजेंद्र नगर वार्ड के रैपिड सर्वे नायब तहसीलदार सदर की देख-रेख में हो रहा है। उन्होंने सर्वे रिपोर्ट एसडीएम को सुपुर्द कर दिया था। एसडीएम सदर ने रिपोर्ट को एसएलएओ ऑफिस में जमा करने के लिए रजिस्टार कानूनगो कन्हैया प्रसाद को दिया था। कन्हैया प्रसाद कहना था कि वह रिपोर्ट जमा करने के लिए गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एसएलएओ ऑफिस पहुंचे। फाइल को बंडल बनाकर रखने लगे। तभी उसका नगर पंचायत के भाजपा से जुड़े एक सभासद अपने समर्थकों के साथ ऑफिस में पहुंचे और रिपोर्ट दिखाने की बात करने लगे। मना करने पर वह फाइल छीनने लगे। विफल होने पर कॉलर पकड़ लिया और एक हाथ मड़ोर दिया। शोर सुनकर ऑफिस में मौजूद अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। उन्होंने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। कन्हैया प्रसाद ने बताया कि मामले की सूचना एसडीएम को दे दी गई है। उनके आदेश अनुसार तहरीर दी जाएगी। उधर, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार का कहना था कि मौखिक सूचना मिली है। एसडीएम को जानकारी दे दी गई है। रजिस्ट्रार कानूनगो की लिखित रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed