फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   16 दिन, चार आरोपी, 50 छापे फिर भी आरोपी फरार

16 दिन, चार आरोपी, 50 छापे फिर भी आरोपी फरार

Tue, 12 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
16 दिन, चार आरोपी, 50 छापे फिर भी आरोपी फरार

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी कांड के नामजद आरोपी शातिर अपराधी नहीं हैं, लेकिन वे पुलिस को चकमा दे रहे हैं। 16 दिनों से पुलिस चार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब 50 छापे मार चुकी है मगर आरोपी अब भी पकड़ से दूर हैं। जो चार गिरफ्तारियां हुई हैं उनमें से तीन एसटीएफ ने की है। पुलिस इस प्रकरण में सिर्फ एक ही आरोपी लिपिक सुधीर को गिरफ्तारी कर सकी है। डॉ. सतीश ने जिस तरह से चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है, वह पुलिस की चुस्ती की पोल खोलने के लिए काफी है।

ऑक्सीजन की कमी के बीच बच्चों की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता की तहरीर पर 23 अगस्त को लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज हुआ था। वहां से प्रक्रिया पूरी कर केस गोरखपुर ट्रांसफर कर दिया गया। यहां 26 अगस्त को गुलरिहा थाने में केस दर्ज हुआ। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियाें की गिरफ्तारी में जुटी है। कई टीमें भी बनाई र्गइं मगर आरोपी पकड़े नहीं जा सके। इसी बीच यूपी एसटीएफ ने कानपुर से निलंबित प्रिंसिपल डॉ. राजीव मिश्रा, उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके बाद छापे की कार्रवाई भी तेज कर दी लेकिन डॉ. कफील को भी एसटीएफ की सूचना पर ही पकड़ा गया। उधर, पुलिस को चकमा देकर डॉ. सतीश कोर्ट में समर्पण करने में सफल हो गए। इस मामले में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed