फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रंजिश को लेकर हुई मारपीट में छह पर मुकदमा

रंजिश को लेकर हुई मारपीट में छह पर मुकदमा

Wed, 30 Aug 2017 12:25 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
रंजिश को लेकर हुई मारपीट में छह पर मुकदमा
बरगदवां। बरगदवा थानाक्षेत्र के स्थानीय कस्बा में रविवार को रंजिशन कुछ लोगों ने 14 वषीय हैदर अली को मार पीटकर घायल कर दिया था। मंगलवार को पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरगदवां निवासी शहाबुद्दीन ने पुलिस को तहरीर दी कि उनका लड़का रविवार की रात 8 बजे बरगदवां चौराहे से घर लौट रहा था। गांव के लालू प्रसाद, अरविंद, शैलेंद्र, अवधेश, गुड़िया, चंद्रावती आदि ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। घायल लड़के को 100 नंबर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पिता शहाबुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने लालू प्रसाद, अरविंद, शैलेंद्र, अवधेश, गुड़िया चंद्रावती के खिलाफ गोलबंद होकर मारने पीटने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed