फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेलवे में गोष्ठी

रेलवे में गोष्ठी

Tue, 08 Aug 2017 09:27 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
रेलवे में गोष्ठी

विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रबंध विभाग की ओर से महाप्रबंधक बैठक कक्ष में राजभाषा समीक्षा तथा तुलसी दास के ‘व्यक्तित्व एवं उनकी कृति रामचरित मानस का आज के युग में महत्व’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पीएन राय ने तुलसी दास के चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होेंने कहा कि तुलसीदास का काव्य रामचरित मानस आज के समय में हर घर में उपलब्ध है। तुलसीदास के समय में भाषा की कठिनाई थी। आमजन लोग संस्कृत में लिखे धर्म ग्रंथों से अनभिज्ञ थे। ऐसी स्थिति में तुलसी दास ने आमजन की भाषा अवधी में रामचरित मानस की रचना की। उन्होंने कहा कि तुलसी दास ने अपनी रचनाओं में मानव जीवन के नैतिक मूल्यों के हर बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इससे लोगों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत हुई। उप महाप्रबंधक (सामान्य) राजेश तिवारी ने प्रबंध विभाग में राजभाषा प्रयोग-प्रसार की स्थिति का मूल्यांकन करते हुए कहा कि विभाग में अधिकांश कार्य राजभाषा में किया जा रहा है। कहा कि मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की शैली हमें रामचरित मानस में मिलती है। उप सचिव जन परिवेदना एडी अग्निहोत्री ने रामचरित मानस का आज के युग में महत्व पर विस्तार से चर्चा की। संगोष्ठी का संचालन उप सचिव (गोपनीय) बीएन उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी संजय सिंह, उप महाप्रबंधक (सामान्य) राजेश तिवारी, महाप्रबंधक सचिव डीके खरे, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (लेखा) इंद्र प्रकाश, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (इंजीनियरिंग) आकाश गुप्ता, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (विद्युत) अजितेंद्र त्रिपाठी, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (यातायात) एमएन राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed