फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एमसीआई के निरीक्षण में मिली खामियां

एमसीआई के निरीक्षण में मिली खामियां

Sun, 06 Aug 2017 02:11 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
एमसीआई के निरीक्षण में मिली खामियां

विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग का शनिवार को एमसीआई की टीम ने निरीक्षण किया। विभाग में मानक से कम शिक्षक मिले। इससे पीजी सीट की मान्यता पर संकट मंडराने लगा है।

बालरोग विभाग में डॉक्ट्रेट ऑफ मेडिसिन (एमडी) में नौ और डिप्लोमा इन चाइल्ड हेल्थ (डीसीएच) में 24 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इनमें से 20 विद्यार्थियों को पीएमएस संवर्ग के तहत शासन ने भेजा है। इनकी पढ़ाई के लिए संसाधनों की पड़ताल करने के लिए शनिवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के सदस्य कोटा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग के प्रो. एएल बैरवा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जांच में उन्हें कई खामियां मिलीं। विभाग में मरीजों की संख्या तो पर्याप्त मिलीं, मगर शिक्षकों की भारी कमी पाई गई। विभाग में प्रोफेसर के चार पद (दो रेग्यूलर और दो संविदा) हैं, सभी रिक्त मिले। सूत्रों के कॉलेज प्रशासन ने पीएमएस संवर्ग से विभाग में तैनात डॉ. रचना भटनागर को प्रोफेसर बताया, मगर इसे एमसीआई के सदस्य ने मानने से इन्कार कर दिया। विभाग में पीजी की पढ़ाई के लिए तीन एसोसिएट प्रोफेसर ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed