फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर पालिका बनेगा मेंहदावल

नगर पालिका बनेगा मेंहदावल

Thu, 06 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बनेगा मेंहदावल
संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत को पालिका का दर्जा देने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए नए सिरे से जांच के बाद 30 जून को डीएम प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। नए प्रस्ताव में पालिका क्षेत्र में 34 नए गांवों को शामिल किया गया है। इससे यहां की आबादी 57241 हो जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा नगर पंचायत मेंहदावल को नगर पालिका परिषद बनाए जाने के लिए नए सिरे से ग्राम सभाओं को शामिल करने का अनुरोध किया गया था। इसी क्रम में डीएम ने अधिशाषी अधिकारी और तहसीलदार मेंहदावल से जांच रिपोर्ट मांगी थी। 24 जून को दोनों अफसरों द्वारा रिपोर्ट देने के बाद डीएम ने 30 जून को प्रमख सचिव नगर विकास को प्रस्ताव भेजा गया। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि नगर पंचायत मेंहदावल की वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 27897 जनसंख्या है। जबकि प्रस्तावित 34 ग्राम सभाओं की जनसंख्या कुल 24142 है। प्रतिवर्ष दो प्रतिशत वृद्धि करने पर नगर पंचायत मेंहदावल की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 30687 एवं ग्राम सभाओं की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 26554 है। ऐसे में नगर पालिका परिषद बनाने हेतु वर्तमान में कुल अनुमानित जनसंख्या 57242 हो रही है। ऐसे में मेंहदावल को नगर पालिका परिषद बनाए जाना सर्वाधिक उपयुक्त है। उम्मीद है कि संस्तुति के साथ भेजे गए प्रस्ताव पर जल्द ही शासन से अनुमति भी मिल जाएगी।
विज्ञापन


इसलिए जरूरी है पालिका का दर्जा मिलना
दरअसल, मेंहदावल नगर पंचायत व नगर पंचायत गोरखपुर का गठन वर्ष 1880 में एक साथ हुआ था। वर्तमान में गोरखपुर नगर निगम बन चुका है। कैंपियरगंज होते हुए बड़ी संख्या में यात्री नेपाल बार्डर स्थित सोनौली से मेंहदावल होते हुए लखनऊ आते-जाते हैं। बड़ी संख्या में यात्री कस्बे में रुकते भी हैं। कस्बे में प्राचीन कुबेरनाथ शिवमंदिर, पक्का पोखरा पंचमुखी मूर्ति, नगर वाली माता मंदिर, नरायनपुर पशु बाजार, बखिरा वर्तन उद्योग, बखिरा पक्षी बिहार होने से मेंहदावल नगर पंचायत स्थित बाजार पर काफी दबाव पड़ता है। राप्ती पर पुल बन जाने से दुदही, पड़रौना, कप्तानगंज, भटहट, पनियरा, कैंपियरगंज, कमरैनी घाट, मेंहदावल बस्ती राजमार्ग हो चुका है। ऐसे में आवागमन के लिहाज से भी मेंहदावल केंद्र में है और यहां पुराना बस अड्डा भी है। यही नहीं जनता काफी समय से कस्बे को पालिका का दर्जा देने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर की सीमा में शामिल होंगे ये गांव
शासन को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक नगर की सीमा में नवदरी, घोरकटा, सिवरही, अछिया, सीयर, बेलबनवा, सोनौरा, भरवलिया पांडेय, सिक्टौर बाबू, बाराखाल, राजाबारी, बैरिहवां, सुअरहवां, कांटी, मिश्रौलिया पंडित, बीमापार, तुलसीपुर, जमुवट, मंझरिया तिवारी, बनकटा, चौफेड़ा, गगनई राव, सुकरौली, धौरापार अव्वयल, अमिलहवा, गगनई बाबू, एकला माफी, बसडीला,मनोरथपुर, टेडुवा, रेशमपुर,टड़वरिया और डाबर गांव को शामिल किया जाएगा।

टूटेगा प्रधान बनने की ख्वाब
नए गांवों को शामिल करके मेंहदावल को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। इन गांवों में सड़क, पानी, बिजली, जलनिकासी, शिक्षा आदि की समस्या दूर होने के साथ शहरी सुविधाएं मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ इन गांवों के रहने वाले ऐसे लोग जो प्रधान बनने की ख्वाब रखते होंगे, उनकी हसरतें टूट जाएंगी, लेकिन वे वार्ड सभासद और चेयरमैन बनने की होड़ में शामिल हो सकेंगे। चेयरमैन पद के चुनाव की लड़ाई काफी कठिन हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed