फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यांत्रिक कारखाना और इज्जतनगर मंडल को सामूहिक पुरस्कार

यांत्रिक कारखाना और इज्जतनगर मंडल को सामूहिक पुरस्कार

Tue, 27 Jun 2017 08:39 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
यांत्रिक कारखाना और इज्जतनगर मंडल को सामूहिक पुरस्कार

विज्ञापन
गोरखपुर।
क्षेत्रीय रेलवे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सत्य प्रकाश त्रिवेदी की अध्यक्षता में बैठक कक्ष हुई। इसमें रेलवे में हिंदी के प्रयोग और प्रसार को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान महाप्रबंधक ने वर्ष 2016 के लिए सामूहिक पुरस्कार योजना के तहत चिकित्सा विभाग, इज्जतनगर मंडल और यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर को प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार दिया।
महाप्रबंधक ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे हिंदी के प्रयोग-प्रसार में सदैव अग्रणी रहा है। इसके साथ ही अन्य रेलवे का मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत है। लक्ष्य को हम पहले ही प्राप्त कर चुके हैं लेकिन जहां भी कोई कमी रह गई हो, निरीक्षण कर उसे दूर कराया जाय। महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ विषय पर हिंदी में निबंध, काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी भाग लें।
विज्ञापन

मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एके सिंह ने समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के सभी कंप्यूटरों पर यूनीकोड सक्रिय करा दिया गया है तथा कर्मचारियों को हिंदी कार्य में प्रशिक्षण देने के लिए राजभाषा विभाग द्वारा कार्यशाला का नियमित आयोजन किया जा रहा है। बैठक में रेलवे हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य सुनील योगी, अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed