फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के लिए बिजली की नई लाइन

डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के लिए बिजली की नई लाइन

Tue, 14 May 2019 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के लिए बिजली की नई लाइन
गोरखपुर। राप्तीनगर और शाहपुर बिजली घर से जुड़े लगभग डेढ़ लाख लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गर्मी को देखते हुए बिजली निगम ने इन दोनों उपकेंद्रों पर वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की है। अब मेन लाइन में फाल्ट होने पर घंटों कटौती नहीं होगी। इसे तत्काल वैकल्पिक लाइन से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, राप्तीनगर उपकेंद्र से ही शाहपुर भी जुड़ा है। राप्तीनगर में एफसीआई बिजली घर से मेन लाइन की सप्लाई जबकि शाहपुर को मोहद्दीपुर से लाइन की आपूर्ति दी जाती है। 33 केवी वाली मेन लाइन में तकनीकी खराबी की वजह से अक्सर दोनों उपकेंद्रों और इनसे जुड़े सभी फीडरों को बंद करना पड़ता था। इससे लाखों उपभोक्ता एक साथ प्रभावित होते थे। निगम ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत दोनों उपकेंद्रों को भटहट बिजली घर से जोड़ दिया गया है। अब मेन लाइन में तकनीकी खराबी आते ही इसे भटहट की लाइन से आपूर्ति दे दी जाएगी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता, राप्तीनगर मुदित तिवारी ने बताया कि भटहट से करीब आठ किमी लंबी नई लाइन बनाई गई है। शाहपुर उपकेंद्र तक आने वाली लाइन रिंगमेन योजना बनी है, वहीं राप्तीनगर वाली लाइन आईसीडीएस योजना के तहत बनाई गई है। इसमें ढाई करोड़ की लागत आई है। शाहपुर में 12 हजार और राप्तीनगर में 22 हजार घरों के करीब डेढ़ लाख लोगों को नई लाइन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed