फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लोकल के लिए - राजनाथ सिंह

लोकल के लिए - राजनाथ सिंह

Sat, 27 Apr 2019 08:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
लोकल के लिए - राजनाथ सिंह

विज्ञापन


राजनाथ बोले, राष्ट्रद्रोह की धारा और सख्त होगी, सेना को जवाब देने की खुली छूट
- जरूरी हुआ तो समीक्षा करके जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 को भी खत्म किया जाएगा
- संतकबीरनगर में प्रत्याशी प्रवीण निषाद और बस्ती में उम्मीदवार हरीश द्विवेदी के लिए मांगा वोट
अमर उजाला ब्यूरो
कुंई बाजार/सिकरीगंज (गोरखपुर)/बस्ती। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस राष्ट्रद्रोह की धारा खत्म करने की बात कर रही है लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होनी देगी। केंद्र में दोबारा सरकार बनते ही राष्ट्रद्रोह की धारा को और सख्त बनाया जाएगा। राजनाथ ने देश की आंतरिक सुरक्षा का मामला उठाया। कहा कि अब सेना को गोली चलाने के लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरी हुआ तो समीक्षा कर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को भी खत्म कर दिया जाएगा।
केंद्रीय गृहमंत्री ने संतकबीरनगर से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद और बस्ती में सांसद हरीश द्विवेदी के लिए अलग-अलग सभाओं में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश और शक्तिशाली बना है। सेना को जवाबी कार्रवाई की खुली छूट है। केंद्रीय मंत्री ने उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि प्रवीण निषाद को भाजपा ने सोच समझकर टिकट दिया है। वे युवा और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने को तैयार हैं। एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। प्रवीण निषाद को जो वोट मिलेगा, वह केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन

बस्ती के छावनी कस्बे में जनसभा के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का सारा पैसा दिल्ली से सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रहा है। भ्रष्टाचार और विचौलियों पर लगाम लगने से एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये की बचत कर गरीबों के कल्याण में लगाया गया। पांच साल के कार्यकाल में मोदी और योगी पर कोई माई का लाल अंगुली नहीं उठा सकता। जनता की आंख में धूल झोंक कर राजनीति नहीं की जाती। आरोप सिद्ध हो जाए तो राजनीति छोड़ दूंगा। कांग्रेस पर आरोप लगया कि एंटी सेटेलाइट मिसाइल की क्षमता 2007 में ही हमारे वैज्ञानिकों के पास थी लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री ने अनुमति देना उचित नहीं समझा। आज कोई देश मिसाइल छोड़ेगा तो भारत महज तीन मिनट में सेटेलाइट मिसाइल से उसे खंड खंड कर देगा। कहा कि पुलवामा हमले का 13 दिन में जवाब दिया गया। संरक्षण देने वाले पाक के घर में घुसकर आंतकियों को मार गिराया गया। उनके अड्डे तहस नहस कर दिए गए लेकिन आज का विपक्ष सबूत मांगता है। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इंदिरागांधी ने जब पाक के दो टुकड़े कर बंगला देश बनवाया तो पूरे भारत में जय जय कार हुई। स्व. अटल जी ने भरी संसद में तारीफों के पुल बांधे। आज घर में घुसकर मोदी जी बदला लेते हैं तो विपक्ष सबूत मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बन रही है। चुनाव बाद विपक्ष तिनके की तरह बिखर जाएगा।

भोजपुरी बोलकर जनता को रिझाया
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने खजनी विधानसभा क्षेत्र के महदेवा बाजार स्थित ग्रामोदय इंटर कॉलेज में जैसे ही कहा कि मजे में हउआ लोगन, मामला चकाचक बा न, वैसे ही तालियों की गड़गड़ाहट से पांडाल गूंज उठा। मोदी मोदी के नारे लगने लगे। इससे उत्साहित केंद्रीय मंत्री ने भोजपुरी में संवाद का सिलसिला आगे बढ़ाया। बोले, जनता से पूछा हमार सरकार बनी की नाहीं, जवाब सकारात्मक मिला तो आगे बढ़े। किसान-व्यापारियों को पेंशन, किसान सम्मान निधि और क्रेडिट कार्ड पर ब्याज की छूट का जिक्र भी भोजपुरी में किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद, विधायक संत प्रसाद, संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष सेतभान राय, जगदीश चौरसिया, संतराज यादव, महंत सिंह, अशोक सिंह, कौशलेंद्र चन्द, अनीता कमल, विनोद शर्मा, श्रवण निषाद और बेचन प्रसाद मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed