{"_id":"5ca109d2bdec2214743f471d","slug":"131554057682-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी का ऑनलाइन कोर्स 15 अगस्त को होगा लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी का ऑनलाइन कोर्स 15 अगस्त को होगा लांच
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक सिंह
गोरखपुर। फिजिक्स की पढ़ाई को रूचिकर और गुणवत्तापरक बनाने के लिए आईआईटी कानपुर से सेवानिवृत्त प्रो. एचसी वर्मा ने कई ऑनलाइन कोर्स संचालित करते हैं। इसी तर्ज पर 15 अगस्त से वह क्वांटम मैकेनिक्स पर आधारित ऑनलाइन कोर्स की शुरूआत करने जा रहे हैं। इसके लिए आईआईटी कानपुर और उनके बीच करार हुआ है। इच्छुक विद्यार्थी https://bsc.hcverma.in पर पंजीकरण करा सकते हैं।
प्रो. वर्मा ने बताया कि बीएससी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपेक्षित सुविधाएं कम मिलती है। इस वजह से उनकी नींव कमजोर होती जा रही है। इसे मजबूत बनाने के लिए ऑनलाइन कोर्स की शुरूआत की जा रही है। हिंदी माध्यम से संचालित होने वाले इस कोर्स के लिए विद्यार्थियों को कोई पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा। तीन महीने के कोर्स में दाखिला लेने के विद्यार्थियों को महज एक स्मार्टफोन और डाटा की जरूरत होगी। बच्चे इसमें शिक्षकों से ऑनलाइन सवाल पूछ सकेंगे। सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को एक-एक लेक्चर अपलोड किया जाएगा। हर लेक्चर को पोर्टल पर अपलोड करने में कुछ अंतराल रखा गया है। ताकि विद्यार्थी वीडियो देखने के बाद अपनी जिज्ञासाओं को विशेषज्ञों के पूछ तक शांत कर सकें। दो सप्ताह के बाद परीक्षा होगी। पांच परीक्षाएं पास करने के बाद आईआईटी कानपुर विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोर्स पूरा करने का प्रमाण पत्र भी देगा।

रिलेटीविटी का कोर्स अभी हुआ खत्म
प्रो. वर्मा की ओर से चलाए गए कोर्स में रिलेटीविटी का ऑनलाइन कोर्स हाल ही मेें खत्म हुआ। इस कोर्स में 18 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। कोर्स के दौरान विद्यार्थियों ने 3400 सवाल पूछे। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरूआत 2016 में हुई थी।
विज्ञापन