फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   swaine flu test in medical cologe

सी ग्रेड स्वाइन फ्लू के लक्षण पर ही होगी जांच

Thu, 21 Feb 2019 02:18 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे Published by: ajay Kumar Updated Thu, 21 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
swaine flu test in medical cologe
swine flu
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब सर्दी-जुकाम ठीक न होने से डरे लोग स्वाइन फ्लू की जांच नहीं करा सकेंगे। जांच सिर्फ उनकी ही होगी जिनमें सी ग्रेड स्वाइन फ्लू का लक्षण पाकर डॉक्टर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजेंगे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महंगी जांच से हो रही आर्थिक क्षति को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जनवरी से अब तक 71 लोगों ने स्वाइन फ्लू की जांच कराई है।

एसआईसी डॉ जीसी श्रीवास्तव ने बताया कि इनमें से महज नौ लोग में ही स्वाइन फ्लू मिला है। करीब ढाई हजार की कीमत वाली यह जांच लोग महज वहम में कराने पहुंच रहे थे। इसमें अधिकांश सामान्य सर्दी, जुकाम से पीड़ित पाए गए। ऐसे में अब कॉलेज प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि सिर्फ उनकी जांच ही कराई जाए जिनमें सी ग्रेड स्वाइन फ्लू के लक्षण दिख रहे हों। सर्दी, जुकाम के साथ गले में संक्रमण और तेजी से सांस फूलना जैसे लक्षण मिलने पर डॉक्टर जिस रोगी को जांच लिखेगा सिर्फ उनकी ही जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज की पैथॉलोजी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed