{"_id":"5c573a1abdec22093e7c006e","slug":"131549220378-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के लिए 12 की जगह अब देने होंगे 20 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के लिए 12 की जगह अब देने होंगे 20 रुपये
Mon, 04 Feb 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के स्टैंड पर कार के लिए अब शुल्क के साथ 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। यानी कार खड़ी करेंगे तो 50 की जगह 59 रुपये शुल्क लगेगा। बाइक का शुल्क भी आठ रुपये बढ़ाया गया है। बढ़े शुल्क की जानकारी नहीं होने से आए दिन यात्रियों और ठेकेदार के कर्मचारियों में कहासुनी हो रही है।
रेलवे ने स्टैंड का ठेका अब नए सिरे से दिया है। कैब-वे पर 18 प्रतिशत जीएसटी की अलग से छपी रसीद भी दी जा रही है। इसके अलावा बाइक का शुल्क जो पहले 12 रुपये था जो अब 20 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने स्टैंड का ठेका अब नए सिरे से दिया है। कैब-वे पर 18 प्रतिशत जीएसटी की अलग से छपी रसीद भी दी जा रही है। इसके अलावा बाइक का शुल्क जो पहले 12 रुपये था जो अब 20 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
कैब-वे पर दो घंटे है समय
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक स्थित कैब-वे पर शुल्क देने के बाद दो घंटे तक ही गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। इससे ज्यादा समय पर दोबारा शुल्क देना पड़ेगा। जबकि बाइक स्टैंड पर एक बार शुल्क देने पर गाड़ी खड़ी करने की अवधि 24 घंटे है।
विज्ञापन