फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एमआर टीकाकरण में गोरखपुर अव्वल

एमआर टीकाकरण में गोरखपुर अव्वल

Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
एमआर टीकाकरण में गोरखपुर अव्वल
गोरखपुर। मिजेल्स एवं रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान में गोरखपुर प्रदेश में अव्वल घोषित हुआ है। रविवार को खत्म हुए अभियान में जिले में 99.82 फीसदी टीकाकरण हुआ। 25 नवंबर से 30 दिसंबर तक चले अभियान में 16 लाख 98 हजार 86 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी और एडिशनल सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि अभियान के तहत 16 लाख 95 हजार 30 मासूमों को टीके लगाए गए। घूमंतू परिवारों के कुछ बच्चे छूट गए हैं। ऐसे बच्चों के टीकाकरण के लिए ग्रामीण अंचल में मोबाइल टीम लगाई गई है। नियमित टीकाकरण में भी इसे शामिल किया गया। प्रदेश में यह अभियान सबसे सफल गोरखपुर में रहा। दूसरे स्थान पर देवरिया रहा। वहीं संतकबीरनगर का स्थान सातवां था। महराजगंज नौवें, बस्ती 24वें और सिद्धार्थनगर 67वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed