{"_id":"5ba55a86867a557ff96749a2","slug":"131537563270-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पुलिस चौकी पर हमला, तोड़फोड़, पुलिस जीप को फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में पुलिस चौकी पर हमला, तोड़फोड़, पुलिस जीप को फूंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
बवाल के दौरान तोड़ी गई कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटहट (गोरखपुर)। ताजिया जुलूस के दौरान करंट की चपेट आने से खुर्शीद उर्फ गोल्डन (24) शुक्रवार की शाम गंभीर रूप से झुलस गया। उसके बाद भीड़ ने भटहट पुलिस चौकी पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की। पुलिस की जीप को आग के हवाले कर दिया। भीड़ में फंसे दरोगा दिलीप कुमार चौधरी और होमगार्ड ओम प्रकाश सिंह पर तलवार से हमला किया गया। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी है।
अमवा गांव से ताजिया का जुलूस शुक्रवार की शाम को निकाला गया। ट्रैक्टर-ट्राली पर साउंड सिस्टम रखा था। उसके ऊपर कई युवक बैठे थे। जुलूस भटहट पुलिस चौकी के सामने पहुंचा तो गुलरिहा थानाक्षेत्र के अमवा गांव निवासी खुर्शीद का सिर हाईटेंशन लाइन के तार के छू गया। तेज आवाज के बाद खुर्शीद छिटककर नीचे गिरा। घटना से नाराज लोगों ने ताजिया सड़क पर रखकर महराजगंज-गोरखपुर मार्ग को जाम कर दिया। थोड़ी देर बाद भीड़ उग्र हो गई। राहगीरों को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल कई लोगों के हाथों में लाठियां, डंडे और तलवार थे। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर भटहट पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। चौकी इंचार्ज की कुर्सी, टेबल आदि तोड़ दिए और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड़ डाले। पथराव करके चौकी के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उत्पात देखकर चौकी इंचार्ज पीके सिंह सहित सिपाही भाग निकले। सबने भटहट दलित बस्ती में जाकर जान बचाई। मामले की सूचना पर एसपी नाथ रोहित सिंह सजवाण और पुलिस क्षेत्राधिकारी (अपराध) प्रवीन कुमार सिंह पहुंचे। लोगों को समझाकर पहले ताजिया उठवाया, फिर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताजिया जुलूस रूट पर हाईटेंशन लाइन का तार लटका तो नहीं था, इसकी रिपोर्ट ली जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी नार्थ