फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डाक टिकट की कमी, कई भाइयों की कलाई रहेगी सूनी

डाक टिकट की कमी, कई भाइयों की कलाई रहेगी सूनी

Wed, 22 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
डाक टिकट की कमी, कई भाइयों की कलाई रहेगी सूनी
डाक टिकट की कमी, कई भाइयों की कलाई रहेगी सूनी
विज्ञापन

जन सूचना के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल होता है दस रुपये का पोस्टल आर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। कस्बा हाटा और सुकरौली उप डाक घरों में उपभोक्ताओं को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। एक महीने से यहां पोस्टल आर्डर और डाक टिकट की कमी बनी हुई है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन नजदीक है और बहने अपने भाइयों को डाक टिकट के अभाव मेें राखी नहीं भेज पा रही हैं। उनका कहना है कि डाक टिकट के अभाव में अब भाइयो की कलाई सूनी रह जाएगी।

डाकघरों को आधुनिक बनाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं शुरू की गई हैं, लेकिन हाटा डाक घर की व्यवस्था में कोई खास सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए जुलाई में नया साफ्टवेयर लोड करने का काम शुरू हुआ था। इसी के साथ डाक घर में उपलब्ध सारे डाक टिकट और पोस्टल आर्डर मुख्यालय वापस मंगा लिए गए थे। तब से करीब एक माह का समय बीत गया और हाटा डाकघर में डाक टिकट और पोस्टल आर्डर नहीं मिल रहे है। जिससे लोग परेशान है। क्षेत्र के रखई प्रसाद, हनुमान और बलिराम ने बताया कि पोस्टल आर्डर और डाक टिकट नहीं मिलने से दिक्कत हो रही है। रागिनी, सावित्री, सुधा, पूजा और संध्या बताती हैं कि वह पिछले कई दिनों से डाक घर आ रही हैं, और डाक टिकट के अभाव में भाई को राखी नहीं भेज पा रही हैं जबकि 26 अगस्त को ही रक्षा बंधन है। भाई दूसरे शहरों में रोजी रोटी के लिए गए हुए हैं। सबसे अधिक मांग 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की रहती है, लेकिन किसी भी डाकघर में यह नहीं मिल रहा है। इसके अभाव में आरटीआई कार्यकर्ताओं, युवाओं को रेलवे व अन्य विभागों में नौकरी से संबंधित आवेदन पत्र भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी भेजने के लिए टिकटों की मांग बढ़ गई है, लेकिन 1, 2, 5, 10, 20 रुपये के डाक टिकट नहीं मिल रहे हैं। उप डाकपाल चंदिका प्रसाद ने बताया कि साफ्टवेयर अपडेट होने के कारण डाक टिकट और पोस्टल आर्डर मुख्यालय वापस मंगा लिए गए थे, लेकिन अभी तक मुख्यालय से नए लाट के डाक टिकट और पोस्टल आर्डर प्राप्त नहीं हुए है। जिससे परेशानी हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह में यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed