फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लापरवाही पर तीन सीएचसी अधीक्षक को नोटिस

लापरवाही पर तीन सीएचसी अधीक्षक को नोटिस

Sat, 18 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर तीन सीएचसी अधीक्षक को नोटिस
लापरवाही पर तीन सीएचसी अधीक्षकों को नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पहली बार लाभ दिलाने में तीन ब्लॉक पीछे हैं। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 5000 रुपये की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जाती है। निचलौल, पनियरा, फरेंदा ब्लॉक योजना का लाभ दिलाने में पीछे है। इस लापरवाही पर संबंधित ब्लॉकों के सीएचसी अधीक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया गया है।

एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को स्वस्थ रखने के मकसद से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत आशाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र की पहली बार गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर योजना के तहत निर्धारित प्रारूप में सूचना पूर्ण कर एएनएम के माध्यम से सीएचसी अधीक्षक को भेजें। जिससे लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। इसमें गर्भवती को तीन किश्तों में 5000 हजार रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जाता है। इस बीच योजना में तीन ब्लॉकों की प्रगति सबसे खराब है। इसमें नौतनवां सीएचसी 22 प्रतिशत, फरेंदा सीएचसी 40 और पनियरा सीएचसी की तरफ से 41 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का फॉर्म अपलोड किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रगति काफी कम होने पर संबंधित सीएचसी के अधीक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed