फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पॉलिथीन: आज से पॉलिथीन प्रतिबंधित सख्ती के साथ जागरूकता अभियान भी चलाएगा नगर निगम

पॉलिथीन: आज से पॉलिथीन प्रतिबंधित सख्ती के साथ जागरूकता अभियान भी चलाएगा नगर निगम

Sun, 15 Jul 2018 02:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 15 Jul 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन: आज से पॉलिथीन प्रतिबंधित  सख्ती के साथ जागरूकता अभियान भी चलाएगा नगर निगम

विज्ञापन
गोरखपुर। आज से 50 माइक्रॉन से कम मोटाई वाली पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर आप पर दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है। 15 जुलाई से इस तरह की पॉलिथीन पर रोक संबंधी सरकार के आदेश को अमलीजामा पहनाने की रणनीति नगर निगम ने तैयार कर ली है। इसके तहत प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने और रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, व्यापारियों, विद्यार्थियों व अन्य लोगों को इसका इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने बताया कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध को पूरी तरह से सार्थक बनाने के लिए तीन तरह कार्रवाई एक साथ किए जाने की योजना तैयार की गई है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे प्रतिबंधित पॉलिथीन के भंडारण और बिक्री नहीं करने की अपील की जाएगी। इसके उल्लंघन पर दंडात्मक प्रावधान के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी। स्कूलों में जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत बच्चों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसानों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। बैनर, पोस्टर, होर्डिंग के मार्फत लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण में पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्मोकोल का उत्पादन करने वाली फैक्ट्रियों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जिन दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। तीसरे चरण में जागरूकता अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से जूट या कपड़े का थैला इस्तेमाल करने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed