{"_id":"5af1ef7f4f1c1b9c098b8d7a","slug":"131525804927-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता के 37 और स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता के 37 और स्कूल बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 09 May 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
School
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बगैर मान्यता चल रहे 37 और स्कूल मंगलवार को बंद करा दिए गए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे लेकर 10 ब्लॉकों में अभियान चलाया था। इसके साथ अब तक बिना मान्यता वाले 258 स्कूल बंद कराए जा चुके हैं। अधिकारियों ने इन स्कूलों पर नोटिस भी चस्पा कर दी है और संचालक से स्कूल बंद करने का शपथ पत्र भी देने को कहा है।
स्कूलों की मान्यता चेक करने के लिए मंगलवर को 10 ब्लॉकों में खंड शिक्षाधिकारियों की टीम पहुंची थी। इस दौरान करीब 100 से ज्यादा स्कूल चेक किए गए। इनमें 37 स्कूल बिना मान्यता संचालित पाए गए। इन स्कूलों को बंद करा दिया गया। स्कूल में आए बच्चों को पहले घर भेजा गया फिर स्कूल के गेट पर नोटिस चस्पा की गई।
प्रभारी बीएसए व नगर शिक्षाधिकारी ब्रह्मचारी शर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में कुल चार स्कूल बंद कराए गए, जबकि 33 स्कूल ग्रामीण इलाकों में। उन्होेंने बताया कि अभी 401 स्कूल बिना मान्यता वाले संचालित हैं, उन्हें भी जल्द ही बंद करा दिया जाएगा। उन्होेंने बताया कि बंद कराए गए स्कूल अगर दोबारा खुले मिले तो एक लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना देने के बाद भी स्कूल खुले पाए गए तो प्रतिदिन दस हजार रुपये की दर से जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
कहां, कितने स्कूल बंद कराए
ब्लॉक स्कूल की संख्या
खोराबार 7
चरगांवा 5
खजनी 3
नगर क्षेत्र 4
पिपराइच 5
पिपरौली 2
उरुवा 2
सहजनवां 2
कौड़ीराम 3
पाली 4
दो स्कूलों पर एक-एक लाख जुर्माना
बिना मान्यता संचालित स्कूलों को बंद कराए जाने के बाद भी संचालकों द्वारा खोले जाने पर दो स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगा है। यह स्कूल गगहा ब्लॉक का एसपी बाल शिक्षा निकेतन, रावतपार और धुरियापार का दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर है। प्रभारी बीएसए ने बताया कि दोनों स्कूलों से जुर्माने की राशि वसूलने के लिए वहां के एसडीएम को पत्र लिखा गया है।