फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर यूनिवर्सिटी में लगेगा मेगा जॉब फेयर

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में लगेगा मेगा जॉब फेयर

Tue, 13 Feb 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 13 Feb 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में लगेगा मेगा जॉब फेयर
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नौकरी की तलाश में अब भटकना नहीं पड़ेगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने की कवायद शुरू की है। सब कुछ तैयारी के हिसाब से चला तो मई, जून में मेगा जॉब फेयर लगेगा। इसके जरिए एक लाख विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार शत्रोहन वैश्य ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही मेरठ के इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधियों ने मेगा जॉब फेयर पर चर्चा की है। इंस्टीट्यूट की तरफ से बताया गया है कि देश, विदेश की करीब 35 कंपनियां अक्सर कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं। इन कंपनियों की ओर से अक्सर नॉन टेक्निकल विद्यार्थियों की भी मांग की जाती है। कंपनियों की मांग को देखते हुए, इंस्टीट्यूट की तरफ से आसपास के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों से संपर्क कर उन्हें इंस्टीट्यूट में लगने वाले वाले जॉब फेयर में आमंत्रित किया जाता है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में गोरखपुर विश्वविद्यालय को जोड़ा जा रहा है। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कंपनियों को यूनिवर्सिटी कैंपस में जॉब फेयर लगाने का प्रस्ताव भेजा है। प्राथमिक तौर पर सहमति भी बनी है। इसके मुताबिक मेगा जॉब फेयर का खर्च यूनिवर्सिटी ही उठाएगी। ऐसा हुआ तो बीए, बीएससी और बीकॉम सहित अन्य कोर्स के विद्यार्थियों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेसमेंट सेल करेगा मदद
पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने के लिए यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट सेल की मदद ली जाएगी। डेलीगेसी भवन में मौजूद इस प्लेसमेंट सेल से विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने के लिए फिलहाल कुछ खास नहीं किया जाता है। इतने बड़े पैमाने पर भर्तियों से एक बार ये विभाग सक्रिय हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed