फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों को तलाशेंगे स्वास्थ्य कर्मी

घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों को तलाशेंगे स्वास्थ्य कर्मी

Fri, 15 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों को तलाशेंगे स्वास्थ्य कर्मी
संतकबीरनगर।स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित मरीजों तलाशेंगे और मरीज मिलने पर उसका उपचार कराएंगे। यह संभव होगा स्वास्थ्य विभाग की ‘दरवाजा खटखटाना’ योजना से। यह योजना जिले में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में शुरू होेने जा रही है। फिलहाल इसके लिए आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक वार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव वी हेकाली झिमोमी ने जेई एईएस प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी है। इसके तहत दरवाजा खटखटाना योजना शुरू की जा रही है। जेई और एईएस प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों से उनके परिवार का हाल चाल जानेंगे। यह भी पता करेंगे कि उनके परिवार में कोई बुखार से पीड़ित तो नहीं है। अगर बुुखार से पीड़ित मरीज मिलता है तो उसे जरूरत के हिसाब से दवा देंगे और ईटीसी में जाकर दिखाएंगे। राहत न मिलने पर जिला अस्पताल में मरीजों को दिखाएंगे। यह सब कार्य स्वास्थ्य कर्मियों के जिम्मे ही होगा। जिस गांव में ज्यादा मरीज मिलते है तो उस गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसमें एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग शामिल होगा। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे में आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ब्लॉक वार प्रशिक्षण दे रहा है। अभी तक जिले के नौ ब्लॉकों में से पांच ब्लॉकों में प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है। माह के अंत तक प्रशिक्षण समाप्त हो जाएगा। उसके बाद दरवाजा खटखटाना योजना की शुरूआत होगी। बुखार से पीड़ित मरीजों को चिह्नित कर उनका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed