{"_id":"59b033734f1c1be77f8b46fb","slug":"131504719731-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर दो बाइक सवारों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर दो बाइक सवारों को लूटा
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा(संतकबीरनगर)। खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर बखिरा थाना के भडारी चौराहे के निकट मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने क्षेत्र के ही दो लोगों को असलहा सटाकर लूट व मारपीट की घटना को अंजाम दिया। ये दोनो एमआर का काम करते हैं। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और लुटेरों की तलाश में जुट गए। इस संबंध में पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मेड़रापार निवासी नितिन पाठक और तरी गांव के पुनीत पांडे ने बताया कि वे बस्ती में एमआर का काम करते हैं। बीती रात दोनों बाइक से ही घर आ रहे थे। रात्रि करीब दस बजे खलीलाबाद - मेंहदावल मार्ग पर भंडारी बाग के निकट पीछे से दो बाइक पर सवार चार लोगों ने चलती बाइक मेें में पीछे से कालर पकड़कर रोकना चाहा, तभी बाइक अनियंत्रित होने पर उन्होंने बाइक रोक दी। इस पर चारों लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली देते हुए असलहा निकाल लिया। अभी वे कुछ समझ पाते कि चारों हेलमेट व बेल्ट से मारने लगे। इसके बाद तमंचा दिखाकर पास में रखा 3500 नगदी, दो मोबाइल, हेलमेट व बाइक की चाबी छीन ली और धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी तरह से एक व्यक्ति के मोबाइल से इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी देर बार घटना स्थल पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची तब तक बदमाश फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष रामभवन यादव ने बताया तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्त में होगे।
विज्ञापन