{"_id":"59a7007b4f1c1bfc268b4825","slug":"131504116859-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती मुख्यालय बुनियादी सुविधाओं से अछूता-BAS","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती मुख्यालय बुनियादी सुविधाओं से अछूता-BAS
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती में सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के कैंपस की मांग
बस्ती। बस्ती के शिवहर्ष किसान स्नातकोत्तर कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दुर्गा दत्त पाण्डेय ने वर्ष 1997 मंडल मुख्यालय का दर्जा पाने के बाद भी बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर अफसोस जाहिर किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उन्होंने बस्ती में यूनिवर्सिटी की वकालत की है।
सीएम को भेजे पत्र में तर्क दिया है कि सिद्धार्थनगर में स्थित इस यूनिवर्सिटी से बस्ती, संतकबीरनगर सहित आसपास के जिलों के कॉलेजों को संबद्ध किया गया है, जो व्यावहारिक नहीं है। नेपाल सीमा पर सिद्धार्थनगर में यूनिवर्सिटी की स्थापना स्वागत योग्य है लेकिन जहां यूनिवर्सिटी भवन बन रहा है, वहां तक रेल मार्ग न होने, आवागमन की अन्य कठिनाइयों से कई जिलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। बस्ती के छात्र, अभिभावक और शिक्षकों को पूर्व की व्यवस्था में गोरखपुर यूनिवर्सिटी पहुंचना जितना आसान था, सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी पहुंचना उतना ही कठिन। प्रदेश में अधिकांश मंडल मुख्यालय पर यूनिवर्सिटी है लेकिन बस्ती मंडल मुख्यालय होने के बावजूद भी बिना यूनिवर्सिटी है, विकास भी अधूरा है। रेल-सड़क मार्ग से बेहतर कनेक्ट होने के कारण अधिकांश जिलों के लोगों का बस्ती तक पहुंचना बेहद सरल है।
ऐसे में बस्ती मंडल मुख्यालय पर सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक मुख्यालय की स्थापना की संभावना पर गौर किया जाए। भविष्य में सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का एक कैँपस बस्ती मुख्यालय पर भी स्थापित किया जाए। बस्ती में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की भी तैयारी है। इस मेडिकल कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा देकर भी बस्ती मंडल मुख्यालय बस्ती के विकास में अहम योगदान दिया जा सकता है।