{"_id":"5959340e4f1c1b57548b4601","slug":"131499018254-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से युवक की मौत, चाचा झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से युवक की मौत, चाचा झुलसे
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा(संतकबीरनगर)। रमवापुर बिहारे गांव में रविवार शाम को बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चाचा झुलस गए। सूचना पर नायब तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची।
रमवापुर बिहारे गांव निवासी 18 वर्षीय महावीर अपने चाचा सुनील के साथ भगवानपुर से रिश्तेदारी में गए थे। बाइक से लौटते समय वे लोग अभी जगदीशपुर- फेऊसी गांव के निकट पहुंचे ही थे, बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से महावीर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे चाचा सुनील झुलस गए। सूचना पर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं नायब तहसीलदार राजकुमार पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने बताया कि पुलिस को मौके पर बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित परिवार को शासन की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। इस दौरान सदर कानूनगो सिद्धू यादव, लेखपाल विश्राम, रामअचल, रामकरन भी मौजूद थे।
बेटे का शव देख फफक पड़ी मां
बखिरा। महावीर सिंहटिकर स्थित एक कॉलेज में हाईस्कूल में अध्ययनरत था। पिता दीनानाथ कुम्हार हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं। महावीर थोड़ी दूर पर स्थित भगवानपुर में अपने नानी के घर कुछ सामान देकर लौट रहा था। उसी समय बिजली गिर गई और उसकी मौत हो गई। बेटे के शव को देखकर मां आशा देवी का रो- रोक बुरा हाल था। इस घटना से पूरे गांव में गम जैसा मौहाल था। लोग मृतक की सरलता व मिलनसार स्वभाव की चर्चा कर रहे थे।