फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चलती ट्रेन से कूदकर पति-पत्नी ने उचक्के को पकड़ा

चलती ट्रेन से कूदकर पति-पत्नी ने उचक्के को पकड़ा

Fri, 26 Apr 2019 12:20 AM IST
kushinagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से कूदकर पति-पत्नी ने उचक्के को पकड़ा
चलती ट्रेन से छिनैती होने के बाद पीड़ित । - फोटो : अमर उजाला
दुदही (कुशीनगर)। पर्स छीनकर भाग रहे तीन उचक्कों को पकड़ने के लिए पत्नी ही नहीं पति भी चलती ट्रेन से कूद पड़ा। ये अलग बात है कि पर्स लेकर एक उचक्का और उसका दूसरा साथी हाथापाई के दौरान भाग निकला, लेकिन दोनों ने मिलकर एक उचक्के को पकड़ लिया। घटना गोरखपुर की ओर जा रही पाटलिपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर में दुदही स्टेशन पर बृहस्पतिवार को तड़के करीब सवा तीन बजे हुई। चलती ट्रेन से कूदने पर पति-पत्नी मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तरयासुजान निवासी मंतोष पांडेय, पत्नी मीरा, मां और बेटी के साथ अपनी ससुराल सेवरही के सरगतिया करनपट्टी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गाजियाबाद जा रहे थे। परिवार तड़के करीब सवा तीन बजे तमकुही रोड स्टेशन से पाटलिपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन जैसे ही दुदही स्टेशन से चली, तीन उचक्के मीरा का पर्स छीनकर कूद गए। घटना से अवाक मीरा भी तत्काल ट्रेन से कूद पड़ीं। उनके पीछे पति मंतोष भी कूद गए। दोनों ने दो उचक्कों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा साथी पर्स लेकर भाग निकला। हाथापाई के बीच पकड़े गए दोनों उचक्के भागने लगे। एक तो सफल हो गया, लेकिन एक को पति-पत्नी ने स्टेशन स्टाफ की मदद से पकड़ लिया। पीड़ित परिवार सुबह सात बजे तक स्टेशन पर बैठा रहा। स्टेशन पहुंची डायल 100 की टीम पकड़े गए युवक को लेकर विशुनपुरा थाने आ गई। बाद में उसे जीआरपी अपने साथ ले गई। पति-पत्नी के मुताबिक पर्स में दो मोबाइल, 20 हजार रुपये और जेवर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed