{"_id":"5c65a445bdec224e364fa54d","slug":"121550165061-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित
Thu, 14 Feb 2019 11:00 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
बांसी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों का फार्म भरने के लिए अवैध वसूली की शिकायत पर गुरुवार को एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने जमलोत हल्का नंबर पांच के लेखपाल विंध्याचल को जांच के बाद निलंबित कर दिया है।
दरअसल, लेखपाल के बारे में एसडीएम को शिकायत हुई थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल के क्रिया कलापों की जांच करवाई। जांच में शिकायतें सहीं मिलने पर उन्होंने इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसडीएम का कहना है कि जल्द ही इन्हें आरोप पत्र जारी किया जाएगा। जिसका जवाब लेखपाल द्वारा दिए जाने के बाद उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। किसान सम्मान निधि योजना का फार्म निशुल्क भरा जाएगा। इसका कोई शुल्क नहीं है। उन्होंने अन्य लेखपालों को आगाह करते हुए कहा कि किसी भी सरकारी योजना में धन वसूली की शिकायत मिली तो कोई बख्शा नहीं जाएगा।