फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धनघटा क्षेत्र के बंडा बाजार में बड़ा हादसा, चार की मौत

धनघटा क्षेत्र के बंडा बाजार में बड़ा हादसा, चार की मौत

Mon, 04 Feb 2019 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के बंडा बाजार में बड़ा हादसा, चार की मौत
फोटो
विज्ञापन


बाइक और टेम्पो की टक्कर में चार की मौत, तीन घायल
धनघटा के बंडा बाजार में सोमवार की दोपहर हुआ हादसा
मृतकों में तीन बस्ती के मुंडेरवा के पड़री बाजार निवासी थे
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर (संतकबीरनगर)। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे बाइक और टेम्पो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। हादसे के बाद लोगों ने टेम्पो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मृतकों में तीन एक ही परिवार के थे।

बस्ती के मुंडेरवा बाजार के पड़री गांव निवासी शिवपूजन (22) बाइक से अपनी दादी फूला देवी (60) और चचेरे भाई बृजभूषण (13) के साथ सरयू नदी के बिड़हरघाट से स्नान करने और मेला देखने गए थे। लौटते वक्त उनकी बाइक धनघटा के बंडा बाजार में सवारी लेकर आ रहे टेम्पो से टकरा गई। हादसे में शिवपूजन, फूला देवी और बृजभूषण के अलावा टैंपो सवार कजियापुर गांव निवासी नीरज (21), बबीता (22) और श्रेयांश (1) तथा नीबा गांव निवासी किशोरी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। धनघटा एसओ मनोज त्रिपाठी ने घायलों को मलौली सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शिवपूजन, फूला देवी, बृजभूषण और श्रेयांश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बबिता और नीरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी का मलौली सीएचसी में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed