फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बेटी अब ठंड से नहीं कांपेंगी

बेटी अब ठंड से नहीं कांपेंगी

Fri, 21 Dec 2018 01:08 AM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: kapil sharma Updated Fri, 21 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बेटी अब ठंड से नहीं कांपेंगी
अपराजिता के तहत स्कूलों में स्वेटर बांटे गए।
गोरखपुर। मन में उल्लास, चेहरे पर खुशी और प्यार-दुलार का नर्म एहसास। कुछ ऐसी ही अनुभूति से ओतप्रोत था प्राथमिक और पूर्व प्राथमिक विद्यालय की बेटियों का स्वेटर वितरण समारोह। अमर उजाला और बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह का उद्घाटन मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने किया। उन्होंने बेटियों को स्वेटर दिया। साथ ही उन्हें सशक्त बनाने की मुहिम की सराहना की।
विज्ञापन


अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के अंतर्गत नगर संसाधन केंद्र, नार्मल कैंपस में नगर क्षेत्र के 79 प्राथमिक विद्यालयों की करीब 550 बेटियों को निशुल्क स्वेटर उपलब्ध कराए गए। इसपर सभी ने खुशी का इजहार किया और मंडलायुक्त के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाए। इस मौके पर मंडलायुक्त ने शिक्षकों को भी नारी सम्मान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने की यह पहल सराहनीय है। इस कोशिश से बच्चियों को अपनी ताकत के साथ अधिकार का भी एहसास होगा। मंडलायुक्त ने लड़कियों से स्कूलों का हाल भी जाना। उन्होंने कहा कि सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय जरूरी है। यह काम प्राथमिकता पर होना चाहिए। नगर शिक्षाधिकारी ब्रह्मचारी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। तिब्बती रिफ्यूजी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष केल्सांग ग्यासो विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन

हर स्कूल में लाइब्रेरी होनी चाहिए

कमिश्नर अमित गुप्ता ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से स्कूल में अवश्य तौर पर लाइब्रेरी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने इस काम में आसपास के लोगों से सहयोग लेने को कहा। साथ ही घोषणा की कि जिस स्कूल में ज्यादा से ज्यादा पुस्तकें इकट्ठा होंगी, उसेे नगर संसाधन केंद्र नार्मल कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने गीताप्रेस की पुस्तकें खरीदने से मना किया और कहा कि वह खुद सभी स्कूलों को गीताप्रेस प्रकाशन की पुस्तकें उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed