{"_id":"5c1a9663bdec225715597da6","slug":"121545246307-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा स्पोर्ट्स कॉलेज का एस्ट्रोटर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा स्पोर्ट्स कॉलेज का एस्ट्रोटर्फ
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन ने दी हरी झंडी
ऑल इंडिया आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता से होगा उद्घाटन
विवेक सिंह
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज का एस्ट्रोटर्फ अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन, बेल्जियम (एफआईएच) ने कड़े परीक्षण के बाद इसे हरी झंडी दे दी है। इसके बाद अब गोरखपुर में भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबलों की राह आसान हो गई है।
करीब पांच करोड़ लागत और तीन साल के समय में तैयार 100 गुणे 60 फीट के एस्ट्रोटर्फ को एफआईएच से स्वीकृति मिलने के बाद इसके हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी है। इसी वजह से दिसंबर में प्रस्तावित आल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसे अब जनवरी 2019 में कराया जा सकता है।
कटोरी से जांची स्प्रिंकलर की कार्यक्षमता
इसी वर्ष 20 सितंबर को एफआईएच की टीम ने एस्ट्रोटर्फ की जांच की थी। टीम ने टर्फ पर गेंद की उछाल, गति, गुणवत्ता सहित अन्य मानकों पर जांच की थी। वाटर स्प्रिंकलरों की कार्यक्षमता जांचने के लिए टीम ने मैदान के हर कोने पर कटोरियां लगाई थीं। स्प्रिंकलर चलने पर हर कटोरी में पानी किस गति से भर रहा है की गणना अत्याधुनिक उपकरणों से की गई थी।
विज्ञापन
14 हजार दर्शकों के लिए बनेगा स्टेडियम
एस्ट्रोटर्फ का काम पूरा होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के निर्माण के लिए 19 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्टेडियम में 14 हजार दर्शकों के बैठने व डॉरमेट्री में 20 टीमों के ठहरने की व्यवस्था होगी। खिलाड़ियों के लिए चार चेजिंग रूम, जिम, मीडिया सेंटर के साथ ही स्टेडियम में कमेंट्री बाक्स, अपर लाउंज, वीआईपी लाउंज, टॉयलेट ब्लाक, रिसेप्शन काउंटर भी होगा।
एफआईएच से एस्ट्रोटर्फ को स्वीकृति मिलने से शहर में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा। स्टेडियम के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है।
- एके पांडेय, प्रधानाचार्य, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर