फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बीए एलएलबी की प्रवेश परीक्षा से विद्यार्थी उत्साहित

बीए एलएलबी की प्रवेश परीक्षा से विद्यार्थी उत्साहित

Sun, 11 Nov 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 11 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
बीए एलएलबी की प्रवेश परीक्षा से विद्यार्थी उत्साहित
गोरखपुर विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय लॉ में प्रवेश के लिए संयुक्त परीक्षा रविवार को विधि संकाय भवन केंद्र पर हुई। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय लॉ में प्रवेश के लिए संयुक्त परीक्षा रविवार को विधि संकाय भवन केंद्र पर हुई। परीक्षा में 294 विद्यार्थी नामांकित थे। 264 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। इस परीक्षा में सफल होने पर इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद ही उन्हें एलएलबी की पढ़ाई का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


सत्र 2018-19 में गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलावा नेशनल कॉलेज ऑफ लॉ तथा प्रभादेवी भगवती प्रसाद विधि महाविद्यालय में भी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। तीनों स्थानों पर शुरू हो रहा पाठ्यक्रम बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है। सभी जगहों पर 120-120 सीटें हैं। रविवार की सुबह 10 से 12.30 बजे तक परीक्षा हुई। प्रवेश समन्वयक प्रो. अहमद नसीम ने बताया कि प्रवेश के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में न्यूनतम 45 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, जनजाति के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उसके बाद प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed