फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बस्ती में अवैध रूप से पटाखे बनाते वक्त विस्फोट, बालिका की मौत

बस्ती में अवैध रूप से पटाखे बनाते वक्त विस्फोट, बालिका की मौत

Fri, 02 Nov 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 02 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बस्ती में अवैध रूप से पटाखे बनाते वक्त विस्फोट, बालिका की मौत
बभनान पहुंचे एएसपी और एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
बभनान (बस्ती)। बभनान नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड छह लक्ष्मीनगर में स्थित एक दो मंजिला मकान के ऊपरी तल पर अवैध रूप से पटाखे बनाते समय शुक्रवार देर शाम आग लग गई। दग रहे पटाखों से झुलसकर तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी उसकी बड़ी बहन व पटाखा कारोबारी की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटाखों में विस्फोट से कस्बे में अफरातफरी मच गई। बभनान चीनी मिल के फायर टेंडर ने घंटे भर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना के वक्त मौजूद पटाखा कारोबारी अब्दुल अजीज समेत परिवार के अन्य लोग जान बचाकर भागे। वहां खेलने आई पड़ोसी नौशाद की 10 वर्षीय बेटी आरजू और तीन वर्ष की सईदा आग की लपटों से घिर गई। अजीज की पत्नी आसमा खातून जान पर खेलकर आरजू को खिड़की के रास्ते बाहर ढकेलने में कामयाब रही, मगर तीन साल की सईदा को बचाने की कोशिश में खुद गंभीर रूप से झुलस गई। सईदा की झुलसकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एडीएम रमेश चंद्र व एएसपी पंकज पांड़ेय ने मौत की पुष्टि की। बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। एएसपी के अनुसार मकान में पटाखे व अन्य आतिशबाजी बनाने या रखने का लाइसेंस नहीं था। झुलसी बालिका आरजू व आसमा खातून को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाम लगभग सवा पांच बजे पटाखों में विस्फोट के बाद पैकोलिया थाने के स्थल पर हर्रैया, गौर, परशुरामपुर और पड़ोसी जिले गोंडा के छपिया थाने की पुलिस पहुंच गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक गौरा चौकी रोड जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed