फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sun, 28 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

कमिश्नर ने स्वास्थ्य योजनाओं में धीमी प्रगति पर सीएमओ को चेेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक कर निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्य में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को जिले में बनाए गए बूथों पर बीएलओ मौजूद रहकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण काम करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी.
बैठक के दौरान डीएम ने जानकारी दी कि 9332 युवा मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हुए हैं। इनके अलावा 19 दिव्यांगजनों के नाम भी सूची में जोड़े गए हैं जबकि अब तक 5790 मृतकों के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसके अलावा 1049 लोगों ने संशोधन कराया है। साथ ही 72 लोगों के बूथ में परिवर्तन हुआ है। ईवीएम की 384 बैलेट यूनिट की जांच अब तक हो चुकी है। जांच के दौरान 14 बैलेट यूनिट में खराबी पाई गई। इसके अलावा 381 कंट्रोल यूनिय की जांच हुई है, जिसमें से 11 खराब मिले। इंजीनियरों की टीम ईवीएम की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा कि बूथों पर सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा के साथ करें। अगर कहीं से भी लापरवाही की शिकायत मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक दलों के सदस्यों ने मंडलायुक्त से शिकायत की कि बूथों पर बीएलओ एवं अन्य अधिकारी समय से मौजूद नहीं रहते हैं। जिस पर उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान 29 अक्तूबर को बूथों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कोई लापरवाह मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगाह किया कि वोटरों के नाम सूची में शामिल करवाने, नाम हटवाने, बूथ परिवर्तन व संशोधन सहित अन्य कार्य पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने डीएम के कार्यालय कक्ष में किकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति ठीक नहीं मिलने पर सीएमओ को कड़ी चेतावनी दी। वहीं बीएसए भी सवालों का संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। मंडलायुक्त ने कहा कि मंडलीय समीक्षा बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग की प्रगति की सूचना अलग से दी जानी चाहिए। पेयजल, बिजली, टीबी रोगियों के चिह्नांकन एवं उपचार, पशुपालन, मनरेगा, सिंचाई, पूर्ति विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों के कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा हुई।

इस दौरान डीएम अमरनाथ उपाध्याय, सीडीओ रामसिंहासन प्रेम, एडीएम इंद्रभूषण वर्मा, एसडीएम सत्यम मिश्रा, आरबी सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, सांसद पंकज चौधरी, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, जिलाध्यक्ष सपा राजेश यादव के अलावा तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed